पत्रकार के देहांत पर शोक प्रकट करने पहुंचे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता

दिल्ली। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पत्रकार तरुण सिसोदिया के घर शोक प्रकट करने गए। ज्ञात हो कि पत्रकार तरुण की संदिग्ध परिस्थितियों हुई आत्महत्या की गुथी अभी सुलझी नही।



ऐसे में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष एवम घौण्डा विधानसभा के विधायक अजय महावर व यमुनाविहार के निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता व कार्यकर्ताओ के साथ दिवगंत पत्रकार के घर पहुंचे। और उनके पिता को सांत्वना दी, और कहा कि तरुण सिसोदिया जैसे  पत्रकार और कर्मठ कार्यकर्ता की कमी सदैव महसूस होगी। 


आदेश गुप्ता ने भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए तरुण सिसोदिया की पत्नी को 2लाख का चैक भेंट किया। 
जिलाध्यक्ष एवम विधायक अजय महावर ने कहा कि तरुण पूर्व संघ प्रचारक रहे है वह एक पत्रकार के साथ क्षेत्र में जुझारू कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। उनकी कमी सदैव पार्टी को महसूस होगी। उनकी यादे हमारे ह्रदय में सदैव वास करेंगी। शोक प्रकट करने वालो में दिल्ली प्रदेश मीडिया विभाग के अशोक गोयल, प्रवीण शंकर कपूर, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अच्छवान, जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा, आनन्द त्रिवेदी, अर्जुन गुप्ता, गंगाधर शर्मा, विशेष माहेश्वरी, सहित क्षेत्र के प्रमुख लोगों रहे।