जनता और पुलिस ही मिलकर अपराध पर अंकुश लगाते हैं : वीरेन्द्र पुंज

पूर्वी दिल्ली। सामाजिक संगठन साथी एक विश्वास वेलफेयर सोसाइटी ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर 'जनता का विश्वास, दिल्ली पुलिस के साथ' विषय पर एक आॅनलाइन सेमिनार आयोजित किया। इसमें मुख्य वक्ता प्रीत विहार एसीपी बिरेंद्र कुमार पुंज व अधिवक्ता मेघवर्णा, उमेश दत्ता और ममता शर्मा रही। इसमे आम लोगों के साथ ही प्रीत विहार थाना अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, लक्ष्मी नगर थाना अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंहॉ, शकरपुर थाना अध्यक्ष संजीव शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। आम लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कई विषय पर सवाल भी किए, जिनके सिलसिलेवार जवाब अधिकारियों ने दिए। इसमें महिला सुरक्षा, झपटमारी, शारीरिक शोषण सहित महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर चर्चा हुई।



पुलिस अधिकारियों ने बात पर भी बल दिया कि कैसे आम लोगों पुलिस के साथ जोड़ सकते हैं और मिलकर क्षेत्र को अपराध मुक्त बना सकते हैं। ममता शर्मा व मेघवर्णा ने कहा कि आत्मनिर्भरता स्वाभिमान व निडरता, सोचने समझने व परिस्थिति का सामना करना यह सब परिवार सिखाता है।


एसीपी वीरेंद्र कुमार पुंज ने कहा कि जनता और पुलिस ही मिलकर अपराध पर अंकुश लगाते हैं। कोई व्यक्ति अगर कोई गलत करता है तो उसका डटकर सामना करें। वक्त रहते अगर अपराधी को उसकी सही जगह पहुंचा दिया जाए तो वह आगे अपराध करने की हिमाकत नहीं करेगा। उन्होंने महिला व छात्रों से कहा कि डर कर नहीं डट कर अपराधियों का सामना करें। वह खुद को असुरक्षित महसूस करें तो पुलिस को सूचित करें।