तिवोली में आयोजित भव्य स्काईटस मिस एंड मिसेज क्वीन आफ इंडिया 2020



नई दिल्ली। स्काईटच मिस मिसेज क्वीन आॅफ इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले 14 मार्च को दिल्ली के तिवोली  रिजोर्ट मे किया गया जिसमे मुख्य जज - अमोद शर्मा (पूर्व निदेशक और बोर्ड आॅफ मेम्बर एयर इंडिया), सुनील बब्बर (हॉलीवुड निर्देशक), अर्चना त्यागी (मिसेज क्वीन आॅफ इंडिया 2017, मिसेज यूनिवर्स, फिलीपींस), प्रीति सेठ (पचौली वैलनस क्लिनिक की संस्थापक और निदेशक) मौजूद रही। सीमा कूकाडा (मुंबई से)  मिसेज कैटिगरी की विजेता रही, दूसरे स्थान पर विजेता वाणी शर्मा (गाजियाबाद से) रही।




प्रतियोगिता का तीसरी विजेता एंजेलिना (दिल्ली से)रही। वहीं मिस कैटिगरी मे तनु चौधरी (नोएडा से) विजेता रही। दूसरे स्थान पर विजेता मोनिशा शाही (दिल्ली), प्रतियोगिता का तीसरी विजेता ललिता माथुर (फरीदाबाद) रही।
शो प्रबंधक हर्ष वर्धन, शो डायरेक्टर ज्योति यादव,आयोजक जावेद खान, ममता माथुर भी  मोजूद रहै। जावेद खान स्काईटच फाउंडेशन के संस्थापक हैं और ममता माथुर स्काईटच फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। स्काईटच फाउंडेशन  पहले भी महिला सशक्तीकरण के मामले में तरह तरह के कार्यक्रम करता है  और जल्दी ही महिला मैराथन सीजन 5 अयोजित करने वाला है। यह सब जानकारी हमे जावेद खान और ममता माथुर ने दी।