देवी अहिल्याबाई की मूर्ति का पूर्वी दिल्ली शाहदरा में अनावरण



पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा  में देवी अहिल्याबाई होल्कार की मूर्ती का अनावरण एवं पार्क का नाम देवी जी के नाम पर रखा गया, कार्यक्रम का आयोजन पाल समाज सोसाइटी (रजि०) सरकुलर रोड शाहदरा दिल्ली की तरफ से किया गया,  जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर नरेंद्र नाथ पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार, अध्यक्षता पूर्व निगम पार्षद पंकज लूथरा, उदघाटन निगम पार्षदा गीतिका लूथरा ने किया। 



इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी दिल्ली  ज्वाला नगर स्थित बड़ी रामलीला ग्राउंड जिसे अब श्रीराम मिनी स्टेडियम के नाम से से भी जाना जाता है में किया गया। इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई की शोभायात्रा का प्रबंध किया गया था जोकि शोभायात्रा सरकुलर रोड़ से होते हुए छोटा बाजार, बड़ा बाजार व अन्य कई जगहों से होते हुए निकाली गयी। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में देवी जी पर लिखे गानो को  गायक अरविंद अलबेला एवं कवि  राजेश बघेल ने और छोटे बच्चे द्वारा डांस प्रोग्राम प्रस्तुति दी गई।





इस अवसर राजेन्द्र पाल एडवोकेट, प्रेसीडेंट आॅल इंडिया शैपरेड एसोसिएशन और गड़रिया, पाल, बघेल, धनगर समाज के समाज सेवी नन्द किशोर धनगर, जोगिन्द्र धनगर, भगवंत सिंह बघेल, सत्य पाल होलम्बी वाले, जय जय अरुण पाल, पाल बघेल महासभा के अध्यक्ष सुभाष  पाल, सोभरान  सिंह पाल, प्रदेश संघटन मंत्री नरेश कुमार पाल, डॉक्टर बी.ड़ी. पाल, रमेश वर्मा, निहाल सिंह बघेल, मोहित पाल, मास्टर वी. के. पाल, मास्टर रुकाम सिंह, गड़रिया समाज के अशोक गड़रिया, चौधरी सोमपाल गड़रिया, धनगर महासभा के अजय पाल होल्कार, श्रीकान्त पाल गुरू जी, कवि योगेश महावीर सिंह  दिनकार,जितेंद्र बघेल सदर बीजेपी, योगेंद्र पाल चंदेल, राजपाल सिंह पाल जेई दिल्ली नगर निगम आदि लोग शामिल रहें। आयोजन सीमित की टीम वकील राजेंद्र पाल, दुलीचंद पाल, अतर सिंह, भीम पाल, ब्रहमप्रकाश, सलेक चंद, योद्धा सिंह, राजेंद्र कुमार, रूपचंद पाल, शीश पाल, आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।