नवनियुक्त उपायुक्त के दौरे से खुश हुई सोनिया विहार की जनता-सुषमा मिश्रा


पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सोनिया विहार वार्ड निगम पार्षद सुषमा मिश्रा व शाहदरा उत्तरी जोन की उपायुक्त भानु प्रभा के साथ सम्बंधित निगम अधिकारियों के साथ शुक्रवार को दौरा किया गया। पूरे वार्ड का दौरा किया गया। जिसके चलते वार्ड की गलियों के साथ-साथ वार्ड के निगम प्राथमिक विद्यालय और शिशु कल्याण केंद्र का भी दौरा किया गया। इस दौरान निगम स्कूल के बच्चों के साथ उपायुक्त भानु प्रभा ने बातचीत कर उनकी परेशानी पूछी और उनके साथ एक फोटो भी खिचवाई। इलाके की जनता ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को बताई। जिन समस्याओं का तुरंत समाधान हो सकता था, उनका तुरंत समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सबसे पहले निगम पार्षद सुषमा मिश्रा ने नवनियुक्त उपायुक्त भानु प्रभा का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उनके वार्ड का दौरा कर जनता की समस्याओं की जानकारी लेने का आभार जताते कहा कि जिस तरह से उपायुक्त ने सोनिया विहार का दौरा कर जनता और स्कूली बच्चों से समस्याओं को बारे में जानकारी लेकर उनके समाधान कराने का आश्वासन दिया है, उससे स्थानीय जनता बहुत खुश है। उन्होने कहा कि उपायुक्त महोदया समस्या छोटी हो या बडी हो सभी को ध्यानपूर्वक सुनती है और उस समस्या का समाधान गंभीरता से कराती है। मनोज मिश्रा ने इस दौरे के लिए उपायुक्त का धन्यवाद करते कहा कि शिशु कल्याण केन्द्र की समस्या का जल्ज समाधान कराने का उपायुक्त ने आश्वासन दिया है। इस दौरे से जहां एक तरफ नवनियुक्त उपायुक्त ने जनता की समस्याओं की जानकारी हांसिल की, वही दूसरी तरफ स्थानीय जनता भी निगम पार्षद का इस दौर के लिए आभार जताती नजर आई। इस दौरे में इंजीनियर आरके सिंगल, एसएस मनोज कुमार, वेटरनरी विभाग, मलेरिया विभाग, बिजली विभाग, बागवानी विभाग और फल्ड विभाग के साथ अन्य संबंधित विभाग सहित स्थानीय जनता मनोज मिश्रा, सुशील शर्मा, विक्रम सिंह, अमर तिवारी, राजू गुप्ता, लवलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।